#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

कठूमर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से दादा-पोते की मौत, गांव बिंजला में शोक

अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के गांव बिंजला के पास एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर पलटने से दादा और पोते की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक तेजपाल सिंह अपने 6 वर्षीय पोते अभिषेक के साथ ट्रैक्टर में वेल्डिंग का काम करवाकर टिटपुरी से गांव लौट रहे थे। गांव बिंजला के पास पहुंचते ही अचानक ट्रैक्टर की पावर स्टीयरिंग फेल हो गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गया और पलट गया। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।

राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अलवर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बेटे दान सिंह ने बताया कि तेजपाल सिंह खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। अभिषेक उनके छोटे भाई का बेटा था और दूसरी कक्षा में पढ़ता था। दो भाइयों में वह सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार, दोनों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई है।

हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *