#एजुकेशन #देश दुनिया

गोविंदगढ़ की कशिश खंडेलवाल ने 99.17% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

अलवर: जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र स्थित नव दिशा पब्लिक स्कूल की छात्रा कशिश खंडेलवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

कशिश खंडेलवाल ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है। उनके पिता संजय खंडेलवाल और माता चांदनी खंडेलवाल ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए इसे उसकी निरंतर मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया। परिवार का कहना है कि कशिश शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और हर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करती आई है।

14

विद्यालय प्रशासन ने भी कशिश को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि कशिश की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

कशिश की इस उपलब्धि की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है और लोग उसे लगातार बधाइयां व शुभकामनाएं दे रहे हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *