STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशनिवार, 28 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

जयपुर में 50 हजार की रिश्वत मांगने वाला फरार कांस्टेबल गिरफ्तार, चार महीने से थी तलाश

जयपुर के मुहाना थाने से जुड़े रिश्वत मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने चार महीने से फरार चल रहे कांस्टेबल सुरेशचंद चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने साथी कांस्टेबल नोरत मीणा के साथ मिलकर एक परिवाद में कार्रवाई नहीं करने और राजीनामा करवाने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद 20 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। एसीबी ने 23 जुलाई 2026 को ट्रैप कार्रवाई कर नोरत मीणा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद से सुरेशचंद फरार था।

मुख्य बातें

  • एसीबी ने मुहाना थाने के फरार कांस्टेबल सुरेशचंद चौधरी को गिरफ्तार किया।
  • दोनों कांस्टेबलों पर 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है।
  • बातचीत के बाद 20 हजार रुपए में रिश्वत का सौदा तय हुआ था।

JAIPUR,27 NOV. 2026:

परिवाद में कार्रवाई नहीं करने के बदले मांगी रिश्वत

एसीबी के अनुसार, मुहाना थाने में दर्ज एक परिवाद में कार्रवाई नहीं करने और दोनों पक्षों के बीच राजीनामा करवाने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। इस मामले में कांस्टेबल नोरत मीणा और सुरेशचंद चौधरी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा। शिकायत का सत्यापन कराया गया। इस दौरान दोनों कांस्टेबलों की ओर से 50 हजार रुपए मांगने की बात सामने आई। बाद में बातचीत के दौरान 20 हजार रुपए में सौदा तय हुआ।

23 जुलाई को एसीबी ने की थी ट्रैप कार्रवाई

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने 23 जुलाई 2026 को ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान कांस्टेबल नोरत मीणा को परिवादी से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी ने आरोपी को अदालत में पेश किया। कार्रवाई के दौरान उसके साथी कांस्टेबल सुरेशचंद चौधरी को इसकी भनक लग गई। इसके बाद वह पुलिस थाने और अपने निवास से फरार हो गया था।

चार महीने से फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी एसीबी

ट्रैप कार्रवाई के बाद से एसीबी कांस्टेबल सुरेशचंद चौधरी की तलाश कर रही थी। एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता के अनुसार, 26 जुलाई को एसीबी मुख्यालय में इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच एसीबी मुख्यालय की एसआईडब्ल्यू चौकी कर रही थी। लगातार तलाश के बाद जांच अधिकारी उपाधीक्षक सुरेंद्र पंचौली ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ और अनुसंधान जारी

एसीबी ने आरोपी कांस्टेबल सुरेशचंद चौधरी को गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। उससे रिश्वत मांगने और परिवाद में कार्रवाई प्रभावित करने से जुड़े तथ्यों पर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कांस्टेबल नोरत मीणा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एसीबी के अनुसार, प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

पुलिस का पक्ष

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ और अनुसंधान जारी

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।