अंतर्राज्यीय डीजल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार – पुलिस ने 2,000 लीटर से ज्यादा डीजल-पेट्रोल और 5 वाहन किए जब्त…
अलवर के उद्योग नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय डीजल चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2,000 लीटर से अधिक डीजल-पेट्रोल, चोरी में प्रयुक्त पांच वाहन, और तेल चोरी करने के विभिन्न उपकरण बरामद किए हैं।
मामला ऐसे आया सामने
परिवादी रामकिशोर, निवासी मोजमाबाद (जयपुर), ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किसान बाड़ी बिल्डर की गाड़ी चलाता है। बीती रात वह शशांक इंजीनियरिंग कंपनी के बाहर गाड़ी में सो रहा था। सुबह उठने पर उसने देखा कि डीजल टंकी का ढक्कन टूटा पड़ा है और गाड़ी में भरा 370 लीटर डीजल पूरी तरह चोरी हो चुका है।
उन्हें मौके पर एक बोलेरो गाड़ी संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी, लेकिन पीछा करने से पहले ही वह वहां से फरार हो गई। बोलेरो की पीछे की नंबर प्लेट भी टूटी हुई थी।
रिपोर्ट दर्ज होते ही डीएसटी टीम सक्रिय हुई और संदिग्ध वाहनों की तलाशी शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 280 लीटर इथेनॉल , 530 लीटर डीजल और 1080 लीटर पेट्रोल बरामद किया। साथ ही चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए
डीजल-पेट्रोल भरने की कीप,
पुलिस ने इस मामले में
वसीम उर्फ जटिया, निवासी आंघाका, थाना जैरोली ,
शैरम खान उर्फ वारिस, निवासी सालपुर , मोहब्बत पुत्र पप्पू खान, निवासी सालपुर का बास , अकरम पुत्र बम्बू, निवासी सालपुर का बास को गिरफ्तार किया है
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रात के समय हाईवे और सड़कों के किनारे खड़े ट्रकों और वाहनों की टंकियों से डीजल-पेट्रोल चोरी करते थे।
पुलिस ने गिरोह से दो बोलेरो,
एक पिकअप, एक सैंट्रो कार,
एक स्विफ्ट कार को भी कब्जे में लिया है।