#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

“COP30 में भारत का दो-टूक संदेश: अब वादे नहीं, Implementation चाहिए — भूपेंद्र यादव”

बेलेम (ब्राज़ील)

भारत के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के 30वें कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज़ (COP30) के उच्च-स्तरीय सत्र में भारत का राष्ट्रीय वक्तव्य प्रस्तुत किया।

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि COP30 को ऐसा सम्मेलन बनना चाहिए जिसे दुनिया ‘Implementation का COP’ और ‘Promises की Delivery का COP’ के रूप में याद रखे। उन्होंने यह भी जोर दिया कि अब समय केवल वादों का नहीं, बल्कि उन वादों को धरातल पर उतारने का है, ताकि वैश्विक जलवायु कार्रवाई को वास्तविक गति मिल सके।

यादव ने COP30 की मेजबानी के लिए ब्राज़ील की सरकार और वहां के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन अमेज़न के हृदय में आयोजित होना अपने आप में महत्वपूर्ण है, जहाँ की प्रकृति “हमारे ग्रह की पारिस्थितिक संपदा का जीवंत प्रतीक” है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *