India-US Trade Deal: अंतरिम ट्रेड फ्रेमवर्क पर भारत-अमेरिका का संयुक्त बयान
भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्ते मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए दोनों देशों ने अंतरिम ट्रेड डील फ्रेमवर्क पर संयुक्त बयान जारी किया है। इस फ्रेमवर्क का मकसद टैरिफ (शुल्क) में कमी, ऊर्जा साझेदारी को नया स्वरूप देना और आर्थिक सहयोग को और गहरा करना है, ताकि वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूती मिल सके।
क्या है समझौते का मुख्य फोकस
- दोनों देशों ने व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में आगे बातचीत जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
- औद्योगिक सामान और कई कृषि-खाद्य उत्पादों पर टैरिफ कम या खत्म करने की बात शामिल है।
- ऊर्जा क्षेत्र में नई साझेदारी विकसित करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
किन उत्पादों पर असर पड़ सकता है
समझौते के तहत भारत अमेरिकी उत्पादों — जैसे:
- सूखा अनाज और पशु आहार (लाल ज्वार),
- मेवे, ताजे व प्रोसेस्ड फल,
- सोयाबीन तेल,
- शराब व स्पिरिट्स,
- अन्य औद्योगिक और कृषि उत्पाद —
पर शुल्क कम या समाप्त करने पर विचार करेगा।
आगे क्या
दोनों देशों ने साफ किया है कि यह केवल एक इंटरिम फ्रेमवर्क है और पूर्ण व्यापार समझौते के लिए आगे विस्तृत बातचीत जारी रहेगी।