हिजाब विवाद: डॉ. नुसरत परवीन को ज्वाइनिंग का आखिरी मौका
Hijab Controversy:हिजाब विवाद से चर्चित डॉ. नुसरत परवीन को ज्वाइन करने का एक और मौका नीतीश सरकार ने दिया है । नुसरत परवीन अब 7 जनवरी तक ज्वाइन कर सकती हैं। पहले आयुष डॉक्टरों के लिए ज्वाइनिंग की आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी, लेकिन नुसरत परवीन ने 31 दिसंबर को भी ज्वाइन नहीं किया। शुक्रवार को सरकार ने आयुष डॉक्टरों के ज्वाइनिंग की तारीख बढ़ाकर 7 जनवरी कर दी।हिजाब विवाद क्या है?
15 दिसंबर 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1283 आयुष डॉक्टरों को पटना में नियुक्ति पत्र दिया । नुसरत परवीन का जब नंबर आया तो उन्होंने नियुक्ति पत्र देते वक्त हिजाब हटाने की कोशिश की, जिससे विवाद बढ़ गया। विपक्ष ने नीतीश कुमार को घेर लिया और आरजेडी ने नियुक्ति पत्र वितरण का वीडियो वायरल कर उनकी आलोचना की। इस मामले पर बिहार के अलावा झारखंड और कश्मीर में भी राजनीति हुई। घटना के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने ज्वाइनिंग लेटर मिलने के बावजूद ज्वाइन नहीं किया, जबकि सरकार ने ज्वाइनिंग की तारीख दो बार बढ़ाई है।
12 प्रतिशत डॉक्टरों ने योगदान नहीं किया
सूत्रों के मुताबिक, जिन आयुष डॉक्टरों की बहाली हुई है, उनमें करीब 12% डॉक्टरों ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है, जिनमें डॉ. नुसरत परवीन भी शामिल हैं । नीतीश सरकार ने नुसरत समेत इन सभी डॉक्टरों को ज्वाइन करने का मौका दिया है। पहले ज्वाइनिंग की तारीख 20 दिसंबर थी, जिसे बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया। लेकिन नुसरत ने ज्वाइन नहीं किया और न ही कोई जानकारी दी। पटना सिविल सर्जन ने बताया कि अब ज्वाइनिंग की तारीख 7 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।