#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

महिला के कपड़ों में छुपा ‘हांडिया’ गिरफ्तार: झुंझुनूं पुलिस ने निकाला जुलूस, आगजनी केस में बड़ी कार्रवाई

झुंझुनूं।

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में चूरू बाईपास स्थित मन्नत मोटर गैराज आगजनी मामले में झुंझुनूं पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी अनिल उर्फ हांडिया को मोडा पहाड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के लगातार दबाव के चलते आरोपी महिला के कपड़ों में छिपकर घूम रहा था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी हेकड़ी निकालते हुए आरोपी का जुलूस वारदात स्थल तक निकाला। इस दौरान आरोपी लोगों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ दिखाई दिया। पुलिस उसे उसी गैराज तक लेकर गई, जहां 29 नवंबर की रात करीब एक दर्जन बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंककर भीषण आग लगा दी थी। इस आग में वर्कशॉप, टीन शेड, मशीनरी और 18 वाहन जलकर खाक हो गए थे। कुल मिलाकर करीब 3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

इस प्रकरण में पुलिस अब तक दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस टीम ने झुंझुनूं, चिड़ावा, पिलानी सहित कई क्षेत्रों में दबिश देते हुए 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बाकी फरार आरोपियों की तलाश और तेज कर दी गई है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *