#देश दुनिया #राज्य-शहर

थानागाजी में नशे में धुत पिकअप चालक की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल, सड़क जाम

थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में नरहट गांव निवासी राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मोहन सिंह अपने पिता राम सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्रतापगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थानागाजी की ओर से तेज गति में आ रही एक पिकअप, जिसे शराब के नशे में धुत चालक चला रहा था, अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराई और उसके बाद मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राम सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मोहन सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने अलवर–थानागाजी–प्रतापगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रतापगढ़ पुलिस ग्रामीणों को समझाने के प्रयास कर रही है, लेकिन लोग सड़क पर ब्रेकर बनवाने सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *