#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

बिजली पोल लगाने को लेकर कर्मचारी से मारपीट, विभाग में रोष

खेड़ली क्षेत्र के ग्राम रीगसपुरा में शुक्रवार को बिजली पोल लगाने के विवाद को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। 33 केवी जीएसएस रामपुरा पाटन में कार्यरत बिजली विभाग के कर्मचारी समुंद्र मीणा पर एक महिला सहित कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें वह चोटिल हो गए।

घटना के बाद सभी बिजली विभाग के कर्मचारी, सहायक अभियंता वेदप्रकाश पटेल और कनिष्ठ अभियंता के साथ खेड़ली पुलिस थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि मारपीट करने वाले लोग अपने घर के पास बिजली का पोल लगवाने पर जोर दे रहे थे, जिसको लेकर विवाद बढ़ गया।

पीड़ित समुंद्र मीणा, फीडर इंचार्ज ने बताया कि पोल को तकनीकी आवश्यकता और लाइन व्यवस्था के अनुसार लगाया जा रहा था, लेकिन कुछ लोगों ने दबाव बनाकर अपने मन मुताबिक स्थान पर पोल लगाने की मांग की और विरोध करने पर मारपीट कर दी।

वहीं सहायक अभियंता वेदप्रकाश पटेल ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालना और कर्मचारी से मारपीट गंभीर अपराध है। विभाग इस मामले में सख्त कार्रवाई चाहता है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *