STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशनिवार, 7 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

दीपावली पर राजस्थान के अस्पताल अलर्ट मोड पर, बर्न यूनिट में 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर

दीपावली के दौरान पटाखों से जलने और आगजनी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए राजस्थान में चिकित्सा सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन व्यवस्थाएं मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत आपातकालीन सेवाओं से जुड़े चिकित्सा कर्मियों के अवकाश निरस्त किए गए हैं। वहीं, जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में 6 से 11 नवंबर तक विशेष इंतजाम रहेंगे। बर्न यूनिट सहित कई विभागों के डॉक्टर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।

चिकित्सा कर्मियों के अवकाश निरस्त
फोटो: PHOTO AI

मुख्य बातें

  • दीपावली पर राजस्थान के अस्पताल अलर्ट, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर
  • SMS अस्पताल में 6 से 11 नवंबर तक विशेष चिकित्सा व्यवस्था
  • दीपावली पर डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश

JAIPUR, 7 NOV. 2026:

एसएमएस अस्पताल में विशेष व्यवस्था

जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में दीपावली को देखते हुए अतिरिक्त चिकित्सा इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने बताया कि बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी, नेत्र, न्यूरोसर्जरी और निश्चेतना विभाग के चिकित्सकों को आपातकालीन सेवाओं में तैनात किया जाएगा।प्रत्येक विभाग से एक सहायक आचार्य अथवा सीनियर रेजिडेंट 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा बर्न मरीजों के लिए अलग वार्ड आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों का अलग रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।

चिकित्सा कर्मियों के अवकाश निरस्त

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों के अवकाश निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान पटाखों से जलने, आगजनी और अन्य दुर्घटनाओं की आशंका रहती है।ऐसे में सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आपातकालीन सेवाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। जरूरत के अनुसार अस्पतालों में अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती भी की जाए।

दवाइयों और संसाधनों की उपलब्धता के निर्देश

अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां, चिकित्सा उपकरण और उपचार संबंधी संसाधन उपलब्ध रखने को कहा गया है। इसके साथ ही ट्रॉमा एवं अस्थि रोग संस्थान को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।चिकित्सा मंत्री ने अधिकारियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखने को कहा है। सरकार का उद्देश्य त्योहार के दौरान आमजन को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।