#एजुकेशन #खेल #देश दुनिया #राज्य-शहर #सोशल #हेल्थ न्यूज़

केसरपुर स्कूल का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण, ई-लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

अलवर, 17 मार्च। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केसरपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ई-विद्या प्रोजेक्ट के तहत तैयार डिजिटल ई-लाइब्रेरी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा-कक्षों, साफ-सफाई व्यवस्था और ई-लाइब्रेरी की स्थिति देखी तथा प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार करते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने विशेष रूप से कठिन विषयों पर फोकस करने और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

WhatsApp Image 2026 03 17 at 64333 PM

उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं और शौचालयों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता रखने को कहा। ई-लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनके ज्ञान स्तर का आकलन किया और उन्हें मेहनत व दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर ने कहा कि नियमित अभ्यास और लाइब्रेरी के अधिकतम उपयोग से विद्यार्थियों का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने मेट्सो कंपनी द्वारा विकसित ई-लाइब्रेरी की सराहना भी की।

WhatsApp Image 2026 03 17 at 64332 PM

इस अवसर पर समसा के एडीपीसी मनोज कुमार शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी अश्विनी शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उमरैण सीमा शर्मा, प्रधानाचार्य पूनम खत्री सहित मेट्सो कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *