#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

देवीजी मंदिर में आभूषण चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी निरुद्ध; चांदी का मुकुट-छत्तर व बाइक बरामद

अलवर जिले के राजगढ़-माचाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित देवीजी मंदिर में हुई आभूषण चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। आरोपियों से चोरी हुआ चांदी का मुकुट, चांदी का सूरज, तीन छत्तर, झल्लर तथा वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि 14 दिसंबर को परिवादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि कस्बा राजगढ़ स्थित माचाड़ी रोड पर देवीजी माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने हॉल के छोटे गेट और गर्भगृह के गेट के ताले व शीशा तोड़कर चांदी का मुकुट, सूरज, तीन छत्तर और झल्लर सहित करीब 1 किलो वजनी आभूषण चोरी कर लिए। मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सूचना संकलन और गोपनीय तफ्तीश के आधार पर वारदात में शामिल आरोपी सांथा, महुवा-दौसा निवासी (वर्तमान किराएदार पटेलनगर, बांदीकुई) राजकुमार उर्फ रवि पुत्र अमरसिंह मीणा तथा धौली गुमटी ग्यारसी वालो का बास, नारायणपुर-बसवा निवासी अमित कुमार सैनी पुत्र … को गिरफ्तार किया। साथ ही एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया।

पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए आभूषण और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी राजकुमार उर्फ रवि के विरुद्ध जयपुर शहर पूर्व के थानों में पहले से ही तीन प्रकरण दर्ज हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *