अलवर में घर के बाहर बंधी गाय चोरी, CCTV में कैद हुई तस्करी की वारदात; लोगों में रोष
अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में होम्योपैथिक कॉलेज के पास से गाय चोरी का मामला सामने आया है। घटना उस समय की है जब घर के बाहर सड़क किनारे बंधी गाय को कुछ तस्कर पिकअप वाहन में डालकर ले गए। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक पिकअप वाहन घर के बाहर आकर रुकता है और मौका मिलते ही तस्कर सड़क किनारे बंधी गाय को उठाकर वाहन में डालकर फरार हो जाते हैं।
घटना के बाद पीड़ित सतीश शर्मा सहित स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में लगातार बढ़ रही गौ तस्करी की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गौ तस्करों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है और वे खुलेआम इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
पीड़ित सतीश शर्मा ने शिवाजी पार्क थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।