अलवर में गौतस्करी पर लगाम नहीं, लुहरवाड़ी के पास पीछा करने पर पलटी पिकअप, एक गौवंश बरामद
अलवर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गौतस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के लुहरवाड़ी गांव के समीप सामने आया, जहां गौतस्कर पिकअप वाहन में गौवंश भरकर ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर सक्रिय हुई गौरक्षक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा शुरू किया।
पीछा किए जाने के दौरान गौतस्कर घबरा गए और तेज रफ्तार में भागने लगे। इसी दौरान उनकी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि वाहन से एक गौवंश को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंची और पलटी हुई पिकअप गाड़ी को जब्त कर सदर थाने ले गई। पुलिस फरार गौतस्करों की तलाश में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि क्षेत्र में गौतस्करी की घटनाओं पर अब तक प्रभावी रोक नहीं लग पाई है। दो दिन पहले ही शिवाजी पार्क क्षेत्र से भी गौतस्कर पिकअप में एक गौवंश को भरकर ले जाने में सफल हो गए थे, जिससे स्थानीय लोगों में रोष बना