#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस की सख़्त निगरानी: मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता — टीकाराम जूली…

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस द्वारा आयोजित स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) से जुड़ी अहम बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि पार्टी मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जूली ने कहा कि कांग्रेस की स्पष्ट नीति है कि मतदाता सूची में न तो किसी फर्जी व्यक्ति का नाम जोड़ा जाए और न ही किसी वैध मतदाता का नाम अनजाने में हटे। उन्होंने बताया कि पार्टी वर्तमान SIR प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी कर रही है ताकि किसी भी मतदाता के अधिकारों का हनन न हो।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में किसी प्रकार की “वोट चोरी” न होने पाए, इसके लिए कांग्रेस के BLA सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे और SIR प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता, दबाव या गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संपन्न हो।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *