भव्य समारोह में ‘कॉमर्स जंक्शन’ का शुभारंभ: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगे CA, CMA, CS से लेकर JEE-NEET व NDA तक के कोर्स
अलवर। बाल विहार कैंपस में ‘कॉमर्स जंक्शन’ कोचिंग संस्थान का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर करतार सिंह एवं पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि “शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और ऐसे संस्थान युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
संस्थान की ओर से जानकारी दी गई कि अब विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी और शैक्षणिक पाठ्यक्रम एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। ‘कॉमर्स जंक्शन’ में CA फाउंडेशन के साथ-साथ CMA, CA, CS (कॉमर्स), CUET (दिल्ली यूनिवर्सिटी), NDA, CLAT, ह्यूमैनिटीज, साइंस, JEE, NEET सहित विभिन्न धाराओं के कोर्स संचालित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को समग्र और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान स्कॉलरशिप परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को ₹5100, द्वितीय को ₹3100 तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्र को ₹2100 की पुरस्कार राशि के साथ मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंत में SVA पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती तारा चौहान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन स्नेहभोज के साथ हुआ।