चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी बनी भारत की नंबर-1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी, 1300+ कंपनियों से 10,000 से ज्यादा जॉब ऑफर
अलवर में सीयू की बड़ी घोषणा: राजस्थान के 500+ स्टूडेंट्स को टॉप कंपनियों में मिली नौकरी):
अलवर
क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारत की नंबर-1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी बनी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर अपनी उपलब्धियां साबित की हैं। मंगलवार को अलवर में आयोजित प्रेस वार्ता में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार प्रो. (डॉ.) आर.एस. बावा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को 1300 से अधिक नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियों से 10,000 से ज्यादा जॉब ऑफर मिले। इंटरनेशनल पैकेज 1.74 करोड़ रुपये और डोमेस्टिक पैकेज 54.75 लाख रुपये तक रहा।
प्रो. बावा ने कहा कि पिछले दो वर्षों में राजस्थान के 500 से अधिक स्टूडेंट्स को टॉप कंपनियों में नौकरी मिली है, जिनमें अलवर जिले के 30 स्टूडेंट्स शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सीयूसीईटी के जरिए हर साल करीब 250 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप दी जा रही है। रिसर्च और इनोवेशन में भी यूनिवर्सिटी अग्रणी है, जहां 20 हजार से अधिक रिसर्च पब्लिकेशन और 5 हजार से ज्यादा पेटेंट दर्ज हैं।