#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर #हेल्थ न्यूज़

अलवर में बकरी विवाद पर खूनी संघर्ष, छह लोग घायल — तीन की हालत नाजुक…

अलवर। सदर थाना क्षेत्र के चिरखाना गांव में बकरी के खेत में चले जाने की मामूली बात पर दो पक्षों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झगड़े में दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें दो महिलाओं सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, चिरखाना निवासी सरपु की पालतू बकरी पड़ोसी के खेत में चरने के लिए चली गई थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में मामला गाली-गलौज से हाथापाई और फिर मारपीट तक पहुंच गया।

ग्रामीणों के अनुसार, झगड़े के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी, डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में दोनों ओर के छह लोग घायल हुए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है।

घटना का वीडियो हुआ वायरल
इस पूरे झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *