#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

खैरथल-तिजारा जिले के टपूकड़ा से बड़ी खबरपॉश सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, आधा दर्जन से ज्यादा बाइकें भी जलीं

खैरथल-तिजारा जिले के टपूकड़ा क्षेत्र स्थित एक पॉश सोसाइटी की पार्किंग में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में भीषण रूप ले लिया। स्कूटी से उठी लपटों ने पास में खड़ी आधा दर्जन से ज्यादा बाइकों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जो देखते ही देखते पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

आग लगने के बाद पार्किंग एरिया में घना धुआं फैल गया और जलते टायरों की बदबू से सोसाइटी के लोग बेहद परेशान हो गए। घबराए हुए लोग अपने-अपने फ्लैटों से नीचे उतरे तो पार्किंग में आग की तेज लपटें उठती दिखीं।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।

सोसाइटी के लोगों का कहना है कि आग केवल पार्किंग तक सीमित रही, वरना अगर यह लपटें फ्लैट्स तक पहुंच जातीं, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन वाहनों को भारी नुकसान हुआ है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *