#पॉलिटिक्स

अलवर में भारत विकास परिषद् का दायित्व ग्रहण समारोह 5 अप्रैल को, मंत्री संजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

अलवर

भारत विकास परिषद्, अलवर शाखा का वर्ष 2026-27 का दायित्व ग्रहण समारोह रविवार, 5 अप्रैल 2026 को शाम 7 बजे विवेकानंद महिला स्वावलंबी केंद्र, वैशाली नगर, अलवर में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार) एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री संजय शर्मा शामिल होंगे। साथ ही प्रांतीय महासचिव एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, सचिव अशोक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष लोकेश गोयल सहित कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रकल्प प्रमुखों को दायित्व ग्रहण कराया जाएगा।

अशोक कुमार गुप्ता सचिव

शाखा संयोजकों में महिला सहभागिता प्रकल्प की जिम्मेदारी शोभा अग्रवाल, संपर्क प्रकल्प शशांक झालानी, संस्कार प्रकल्प राधा रमन सोनी, सेवा प्रकल्प रमेश चन्द अग्रवाल तथा पर्यावरण प्रकल्प रामबाबू गुप्ता को सौंपी गई है।

परामर्शदाता समिति में डॉ कुमकुम कपूर, प्रदीप गोयल, डॉ आर.पी. गुप्ता, डॉ राजीव सक्सेना और सुरेश मेठी शामिल हैं। वहीं सदस्यता समिति में डॉ के.के. गुप्ता, के.जी. खंडेलवाल, अशोक मित्तल (काला कुआँ) और जिनेन्द्र जैन को शामिल किया गया है।

लोकेश गोयल कोषाध्यक्ष

प्रकल्प प्रमुखों में ग्रीष्मकालीन महिला प्रशिक्षण शिविर की संयोजिका आशा मित्तल, बाल संस्कार शिविर संयोजिका अनुराधा चौहान, डॉ सूरज प्रकाश एवं महापुरुष जयंती संयोजक रामचन्द्र अग्रवाल, स्थापना दिवस संयोजक प्रमोद विजय, पर्यावरण एवं प्रदूषण संरक्षण संयोजक महिपाल शेखावत, गुरुवंदन एवं छात्र अभिनंदन संयोजक उमाशंकर गुप्ता तथा ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता संयोजिका अनुपमा गोयल होंगी।

इसके अलावा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता की संयोजिका दीक्षा अग्रवाल, तीज उत्सव संयोजिका सुनीता बंसल, जीवन विहार संयोजक अशोक मित्तल (खोर बसई), संस्कृति सप्ताह एवं भजन संध्या संयोजक डॉ राजीव सक्सेना, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर संयोजक डॉ कुमुद गुप्ता एवं डॉ जयंत थरेजा, स्वामी विवेकानंद जयंती संयोजक घनश्याम दास अग्रवाल तथा अंतर महाविद्यालयीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता संयोजक डॉ कुमकुम कपूर होंगे।

ऑडिटर के रूप में सीए जितेन्द्र अग्रवाल, दीपावली मिलन समारोह संयोजिका मीनू मित्तल एवं होली मिलन समारोह संयोजिका वैशाली जसोरिया को जिम्मेदारी दी गई है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *