#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

बारां ACB की कोटा में बड़ी कार्रवाई: तिलम संघ का GM रिश्वत लेते गिरफ्तार…

कोटा/बारां। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) बारां की टीम ने मंगलवार को कोटा में ट्रैप कार्रवाई करते हुए तिलम संघ के जीएम रमेश चंद्र बैरागी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी बैरागी ने परिवादी से समर्थन मूल्य (MSP) पर कांटा लगने की एवज में 1.45 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। सौदे की पहली किस्त के रूप में 30 हजार रुपए लेते ही ACB टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया।

ACB अधिकारियों के अनुसार, आरोपी रमेश चंद्र बैरागी रिटायरमेंट के बाद अस्थाई आधार पर तिलम संघ में नियुक्त था। पैसे लेते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

ACB अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य लेन-देन तथा भूमिकाओं की जांच भी की जाएगी।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *