#देश दुनिया #राज्य-शहर #हेल्थ न्यूज़

विश्व एड्स दिवस पर अलवर में जागरूकता प्रदर्शनी, अस्पताल परिसर में लोगों को दी गई अहम जानकारी

अलवर में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर अलवर के सामान्य चिकित्सालय परिसर में एचआईवी/एड्स पर कार्यरत संस्थाओं की ओर से जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील चौहान ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में लोगों को एचआईवी/एड्स से जुड़ी मूलभूत जानकारी, संक्रमण से बचाव उपाय, सुरक्षित व्यवहार तथा नियमित परीक्षण की महत्वता के बारे में विस्तार से बताया गया।
राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी से जुड़े हेमराज सैनी ने बताया कि फंड की कमी के कारण शहर में बड़े स्तर पर स्टॉल लगाने की योजना सीमित हो गई, लेकिन अस्पताल परिसर में प्रदर्शनी द्वारा जागरूकता अभियान प्रभावी रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि एड्स को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और समय पर परीक्षण को बढ़ावा देना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों ने पोस्टरों, चार्ट्स और परामर्श सत्रों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की और जागरूकता बढ़ाने की इस पहल की सराहना की।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *