अलवर में रोष: आईएएस संतोष वर्मा के कथित आपत्तिजनक बयान के खिलाफ विप्र फाउंडेशन व पुजारी महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक और अमर्यादित बयान को लेकर अलवर में गहरा आक्रोश व्याप्त है। विप्र फाउंडेशन और राजस्थान पुजारी महासंघ, अलवर ने संयुक्त रूप से इस प्रकरण पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। […]