राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रियों के पास न तो विभागीय विज़न है और न ही बुनियादी आंकड़ों की जानकारी।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत से पूछे गए सवालों पर सरकार के जवाब असंतोषजनक रहे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सदन में सवालों के सीधे जवाब देने के बजाय मंत्रियों ने गोलमोल बातें कर सदन को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे सरकार की […]