आसपुर में लेपर्ड का कहर: एक रात में 23 मेमनों की मौत, गांव में दहशत…
राजस्थान के डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में लेपर्ड के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल है। बीती रात आसपुर के पाड़लाजानी गांव में लेपर्ड ने भेड़ों के बाड़े पर हमला कर दिया, जिसमें 23 मासूम मेमनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 मेमने गंभीर रूप से घायल हो गए। […]