“जयपुर की अमायरा: चार मंज़िल से गिरती मासूम, और चूकता सिस्टम — कौन है इस मौत का गुनहगार?”
जयपुर के नामी नीरजा मोदी स्कूल में 9 साल की अमायरा की मौत सिर्फ एक दुर्घटना नहीं…
यह एक बच्ची की अनसुनी चीखों, स्कूल की लापरवाही, और सिस्टम की संवेदनहीनता की वह कड़वी कहानी है, जिसे अब दबाया नहीं जा सकता।
अमायरा आज नहीं है — लेकिन उसके सवाल ज़िंदा हैं।
कौन है जिम्मेदार?
किसकी गलती से गई एक मासूम की जान?
और कब तक ऐसे स्कूल “प्रतिष्ठा” के नाम पर बच्चों की सुरक्षा से खेलते रहेंगे?
1 नवंबर 2025 — जयपुर का नीरजा मोदी स्कूल।
वह जगह, जिसे अभिभावक बच्चों के “भविष्य” की सीढ़ी समझकर भरोसे से सौंपते हैं।
लेकिन उसी स्कूल की चौथी मंज़िल से कूदकर 9 साल की अमायरा ने अपनी जिंदगी का अंत कर दिया।
क्या यह मौत थी?
या स्कूल सिस्टम की वह सामूहिक विफलता, जो आज भी जवाब देने से बच रही है?
बुलिंग का डर… जिसे स्कूल ने कभी गंभीरता से नहीं लिया
अमायरा महीनों से बुलिंग झेल रही थी —
परिजनों के मुताबिक लड़कों द्वारा रिकॉर्डिंग, गालियाँ और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ उसकी रोज़ की पीड़ा बन चुकी थीं।
घर पहुँचते ही रो पड़ती थी।
स्कूल जाने से डरती थी।
एक पुराना ऑडियो भी सामने आया, जिसमें वह मां से कह रही है:
“मम्मी, मैं स्कूल नहीं जाना चाहती।”
>क्या ये शब्द एक बच्ची का SOS नहीं थे?
>क्या स्कूल ने यह चीख सुनी?
टीचर की अनदेखी — 45 मिनट तक एक बच्ची मदद मांगती रही
शेमफुल…
सीबीएसई की जांच बताती है कि वह क्लास टीचर के पास वह बार-बार गई… मदद की गुहार लगाई।
लेकिन टीचर की प्रतिक्रिया?
— शिकायत को अनसुना करना।
— बच्ची पर ही चिल्लाना।
45 मिनट तक मानसिक तौर पर परेशान बच्ची को किसी ने नहीं रोका, न सहारा दिया…
और फिर वही बच्ची स्कूल की चौथी मंज़िल पर पहुंच गई —
जहाँ न तो सुरक्षा नेट था, न ऊँची रेलिंग, न कोई निगरानी, न कोई जिम्मेदार स्टाफ।
सवाल उठाती सुरक्षा — एक नामी स्कूल और इतनी बड़ी चूक?
सीबीएसई रिपोर्ट में साफ लिखा है —
ऊपरी मंज़िल पर सुरक्षा नेट नहीं ,रेलिंग मानकों पर खरी नहीं ,छात्रों की मूवमेंट पर निगरानी नहीं ,सीसीटीवी मॉनिटरिंग स्टाफ मौजूद नहीं
आखिर सवाल ये है किसके भरोसे छोड़े जाते हैं बच्चे?
ब्रांडेड यूनिफ़ॉर्म?
या ऊँची-ऊँची ट्यूशन फीस? यह अब शिक्षा के मंदिर नहीं यह व्यवसाय है बड़े उद्योग बन चुके है जहां किसी की जान की कोई मौत नहीं ।
इस घटना पर परिजनों का आरोप है कि स्कूल ने“स्पॉट ऑफ फॉल” को धुलवा दिया, दीवारें साफ करवाईं,
जिससे फॉरेंसिक जांच मुश्किल हो गई।
सीबीएसई रिपोर्ट भी इस सफाई को गंभीर चूक कहती है।
अगर सब कुछ साफ था…
तो फिर घटना स्थल को इतनी जल्दी क्यों साफ किया गया?
CBSE का नोटिस — लेकिन जवाबदेही अभी भी गायब
>CBSE ने स्कूल को नोटिस भेजा है —“गंभीर सुरक्षा उल्लंघन”,
>“एन्टी-बुलिंग सिस्टम फेल”,
>“टीचर संवेदनहीनता”,
>“चाइल्ड प्रोटेक्शन नॉर्म्स की अवहेलना”…
लेकिन सवाल यह है कि —
क्या नोटिस दे देने से अमायरा वापस आ जाएगी?
और क्या इतने गंभीर मामले में सिर्फ नोटिस काफी है?
परिजनों का आक्रोश — दोषियों पर कार्रवाई कब? परिजनों ही क्यों हर अभिभावक की मांग है जो भी दोषी हो सजा होनी चाहिए स्कूल प्रबंधन की पहली जिम्मेदारी है । माता-पिता शिवानी और विजय मीना न्याय की मांग कर रहे हैं।
अमायरा आज ज़िंदा नहीं।
लेकिन उसकी कहानी हमारे शिक्षा तंत्र की भयावह सच्चाई उजागर करती है —
कि नामी स्कूलों में भी बच्चों की सुरक्षा “मान-सम्मान” कोई प्राथमिकता नहीं रखती।
यह सिर्फ एक बच्ची की मौत नहीं…
यह एक चेतावनी है —
और एक सवाल, जो जयपुर ही नहीं, पूरे देश से जवाब मांग रहा है:
“बच्चों की सुरक्षा के नाम पर कितनी और अमायरा कुर्बान होंगी?”