अलवर जिले में 15 से 30 जनवरी तक लगेंगे विमुक्त, घुमन्तु व अर्द्धघुमन्तु सहायता शिविर…
जिले में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से 15 से 30 जनवरी तक सहायता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ये शिविर 15 से 28 जनवरी तक तथा शहरी क्षेत्रों में 15 से 30 जनवरी तक आयोजित होंगे। सभी शिविर प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होंगे।
इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में 15 जनवरी को नगर निगम अलवर, 19 जनवरी को नगर पालिका मालाखेड़ा, 20 जनवरी को नगर पालिका राजगढ़, 21 जनवरी को नगर पालिका कठूमर, 22 जनवरी को नगर पालिका खेड़ली एवं थानागाजी, 23 जनवरी को नगर पालिका रामगढ़ एवं बड़ौदामेव, 27 जनवरी को नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ एवं मुबारिकपुर, 28 जनवरी को नगर पालिका बहादुरपुर तथा 30 जनवरी को नगर पालिका नौगांवा एवं गोविंदगढ़ में सहायता शिविर आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप घुमन्तु समुदाय के सभी पात्र व्यक्तियों को ऑनलाइन घुमन्तु पहचान प्रमाण-पत्र जारी कर राज्य की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। शिविरों के दौरान मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने एवं संशोधन के लिए आवेदन भी किए जाएंगे।