#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस सख्त, 35 अव्यवस्थित वाहन जब्त…

अलवर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अलवर यातायात पुलिस द्वारा अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यातायात प्रभारी संजय शर्मा स्वयं अपनी टीम के साथ बाजार क्षेत्रों में पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था को सुधारने के प्रयास कर रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान जहां भी अव्यवस्थित रूप से वाहन खड़े मिले, वहां पहले वाहन चालकों को समझाइश दी गई। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित वाहनों को जब्त किया गया।

यातायात थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देश पर होप सर्कस, घंटाघर, पंसारी बाजार, मन्नी का बड़, नंगली सर्किल, अलकापुरी तथा काली मोरी पुलिया के नीचे सहित कई प्रमुख बाजारों और चौराहों पर सख्त कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि अलकापुरी और काली मोरी पुलिया के नीचे ही अव्यवस्थित तरीके से खड़े करीब 35 वाहनों को जब्त किया गया है। यातायात प्रभारी ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *