#खेल #देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर #सोशल

अलवर में पहली बार होगा ‘किड्स कार्निवल’: मस्ती, लर्निंग और एडवेंचर का अनोखा संगम 28 दिसंबर को रिवाज रिसोर्ट में…

अलवर शहर के बच्चों के लिए साल का सबसे रोमांचक दिन आने वाला है। दैनिक भास्कर पहली बार लेकर आ रहा है ‘किड्स कार्निवल’, जहां बच्चों को एक ही जगह पर मिलेगा मनोरंजन, सीख और एडवेंचर का मजेदार मेल। 28 दिसंबर, रविवार को रिवाज रिसोर्ट में होने वाले इस कार्यक्रम में होंगे इंटरनेशनल गेम्स, फूड सेफ्टी क्विज, वर्कशॉप्स और अनलिमिटेड फन का धमाका।

दैनिक भास्कर की ओर से 28 दिसंबर को रिवाज रिसोर्ट, अलवर में आयोजित होने जा रहा ‘किड्स कार्निवल’ बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए यादगार अनुभव लेकर आएगा। रंगीन सजावट, थ्रिल से भरे गेम्स, स्वादिष्ट फूड स्टॉल्स और लर्निंग एक्टिविटीज़ से सजे इस कार्निवल में मनोरंजन और शिक्षा का शानदार मेल देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम का आयोजन फ्रेंड्स कैटर्स एंड रिवाज रिसोर्ट की ओर से किया जा रहा है, जबकि सार्थक इवेंट्स एंड प्रोडक्शन इसका मैनेजमेंट संभालेगा। कार्निवल में 20 से ज्यादा इंटरनेशनल गेम्स और शो होंगे — जिनमें हैमर, डार्ट फुटबॉल, बुल राइड, बंजी जंपिंग, मैजिक शो, स्पेस शो, पपेट शो, बबल हाउस और कैमल राइडिंग जैसी आकर्षक गतिविधियां शामिल रहेंगी।

इसके अलावा, इंटर स्कूल फूड सेफ्टी क्विज कॉन्टेस्ट और बच्चों के लिए स्पेशल आर्ट वर्कशॉप्स भी आयोजित की जाएंगी, जहां नन्हे प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता और हुनर दिखा सकेंगे। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ कुछ नया सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देना है।

सहयोगी संस्थान:
इस आयोजन में शहर के कई प्रमुख स्कूल और संस्थान सहयोग कर रहे हैं — सिल्वर ओक स्कूल, माउंट लिटरा जी स्कूल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल, किडजी, श्री आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान, चिनार पब्लिक स्कूल, एपीएस स्कूल, वीएलएम स्कूल, अचिवर्स वर्ल्ड स्कूल, एमजीएम पब्लिक नॉलेज सिटी, गोल्डन ईगल स्कूल, देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, फर्स्ट स्टेप एंड ब्लू बेल्स स्कूल, सेंट टैरेसा स्कूल, कैरियर मेकर, चिल्ड्रन एकेडमी कॉन्वेंट स्कूल, बालभारती स्कूल और दूनवैली स्कूल शामिल हैं।

श्याम स्टूडियो फोटोग्राफी पार्टनर, एटीएल टीवी और एस टीवी न्यूज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पार्टनर, आईटी मॉनकी डिजिटल पार्टनर, अरिहंत एड वर्ल्ड आउटडोर पार्टनर और फ्रेंड्स कैटर्स फूड पार्टनर रहेंगे।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – 9783850607

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *