#देश दुनिया #राज्य-शहर #हेल्थ न्यूज़

अलवर में सरकारी शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत, नींद में बिगड़ी तबीयत, परिवार में शोक…

अलवर शहर के अपनाघर शालीमार क्षेत्र में रहने वाले सरकारी शिक्षक अशोक कुमार बागड़ी का बुधवार देर रात अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, चोरबसई किशनगढ़बास में सीनियर टीचर के पद पर कार्यरत थे।

परिजनों के अनुसार, अशोक कुमार बुधवार को नियमित ड्यूटी से घर लौटे थे। रात को परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने शालीमार स्थित आवास पर सो गए। देर रात करीब 1 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। यह देखकर परिजन तुरंत उन्हें पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि अशोक कुमार को अचानक हार्ट अटैक आया था। इलाज शुरू होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक की पत्नी सुमन भी इसी स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके दो बच्चे हैं, जो वर्तमान में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। अशोक कुमार मूल रूप से कोटकासिम क्षेत्र के नांगलसालिया गांव के निवासी थे। वे पहले अलवर के एनईबी क्षेत्र में रहते थे और वर्तमान में अपनाघर शालीमार में निवास कर रहे थे।

अचानक हुई इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोहल्ले और स्कूल स्टाफ में शोक की लहर है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *