#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर: पुरानी रंजिश में दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल; गंभीर रूप से घायल…

अलवर शहर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र के डेहरा गांव में गुरुवार सुबह एक दुकानदार पर पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग पीड़ित पर बेरहमी से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

अचानक किया हमला


पीड़ित विजय सुबह अपनी दुकान की सफाई कर रहा था। तभी मदन जाटव, राजेंद्र जाटव और प्रभु जाटव के परिवार के महिला-पुरुषों ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। हमले से बचने के लिए विजय पास की एक दुकान में घुस गया, लेकिन आरोपियों ने उसे बाहर खींचकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा।

गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू


हमले में विजय को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विजय, पीड़ित

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *