STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशनिवार, 21 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर: सरिस्का में वन्यजीवों की बीमारी और अपराधों की निगरानी का प्रशिक्षण, राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन

अलवर के सरिस्का बाघ अभयारण्य में वन्यजीवों के स्वास्थ्य संरक्षण और बीमारियों की निगरानी को लेकर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन हुआ। अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (IBCA) ने विश्व बैंक समूह के सहयोग से इसका आयोजन किया। अंतिम दिन 10 राज्यों से आए विशेषज्ञों और वन अधिकारियों को वन्यजीव रोग निगरानी, ट्रैंक्विलाइजेशन और वन्यजीव अपराधों की फोरेंसिक जांच का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

सरिस्का में मिला विशेष प्रशिक्षण
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • सरिस्का में वन्यजीवों की बीमारी और अपराधों की निगरानी का प्रशिक्षण
  • 10 राज्यों के विशेषज्ञ सरिस्का पहुंचे, राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन
  • बाघों के रेस्क्यू से फोरेंसिक जांच तक, सरिस्का में मिला विशेष प्रशिक्षण

ALWAR,20 NOV. 2026:

सरिस्का में विशेषज्ञों ने दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

व्यावहारिक प्रशिक्षण
STV NEWS RAJASTHAN

कार्यशाला के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने सरिस्का बाघ अभयारण्य का क्षेत्र भ्रमण किया। भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के पूर्व वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. प्रदीप मलिक ने सरिस्का के वन क्षेत्र और यहां पाई जाने वाली वन्यजीव प्रजातियों की जानकारी दी।उन्होंने मानव-वन्यजीव संपर्क वाले क्षेत्रों में वन हेल्थ के महत्व को समझाया। साथ ही वन्यजीवों और मानव स्वास्थ्य के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत पर प्रकाश डाला।

बाघों को बेहोश करने की तकनीक की जानकारी

राष्ट्रीय वन्यजीव स्वास्थ्य निगरानी नेटवर्क विकसित करने पर जोर

WII के वैज्ञानिक डॉ. सनथ के. मुलिया ने वन्यजीवों को बेहोश करने की तकनीक यानी ट्रैंक्विलाइजेशन की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि वन्यजीवों के रेस्क्यू, कॉलरिंग और स्थानांतरण के दौरान इस तकनीक का सुरक्षित इस्तेमाल कैसे किया जाता है। प्रशिक्षण में बाघ सहित अन्य वन्यजीवों को संभालने की प्रक्रिया समझाई गई।

वन्यजीव अपराधों की फोरेंसिक जांच का प्रशिक्षण

फोरेंसिक जांच का प्रशिक्षण
STV NEWS RAJASTHAN

WII के डॉ. सी.पी. शर्मा ने वन्यजीव अपराधों की जांच पर व्याख्यान दिया। उन्होंने अपराध स्थल के प्रबंधन और साक्ष्य संग्रहण की बारीकियां समझाईं।इसके अलावा वन्यजीवों के अंगों, उत्पादों और ट्रॉफी की पहचान करने की जानकारी दी। शिकार और विषाक्तता से जुड़े मामलों में वैज्ञानिक तरीके से नमूने एकत्रित करने की प्रक्रिया भी बताई।

10 राज्यों के विशेषज्ञों को मिले प्रमाणपत्र

क्षेत्र भ्रमण और प्रशिक्षण के बाद अलवर के होटल सरोवर प्रीमियर में समापन सत्र आयोजित हुआ। इस दौरान IBCA की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।तीन दिवसीय कार्यशाला में 10 राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।कार्यशाला में बाघ अभयारण्यों के क्षेत्र संचालक और उप संचालक, वन्यजीव विशेषज्ञ, पशु चिकित्सक तथा जिला पशु चिकित्सा अधिकारी शामिल हुए।

राष्ट्रीय वन्यजीव स्वास्थ्य निगरानी नेटवर्क विकसित करने पर जोर

फील्ड डायरेक्टर संग्राम सिंह कटियार ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य वन्यजीवों में फैलने वाली बीमारियों की निगरानी के लिए प्रशिक्षित विशेषज्ञों का समूह तैयार करना है।इसके साथ ही वन विभाग, पशु चिकित्सा प्रयोगशालाओं और जन स्वास्थ्य संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी प्रमुख लक्ष्य रहा।इस पहल से देश में राष्ट्रीय वन्यजीव स्वास्थ्य निगरानी नेटवर्क विकसित करने की दिशा में आधार तैयार होगा। इससे वन्यजीवों की बीमारियों की पहचान और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

प्रशासन का पक्ष

10 राज्यों के विशेषज्ञों को मिले प्रमाणपत्र

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।