#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी से लौट रहे आरएसी कांस्टेबल की टायर फटने से मौत…

अलवर सदर थाना क्षेत्र में जयंती फैक्ट्री के पास शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में आरएसी के कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे कांस्टेबल की स्कॉर्पियो का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के कोठियारी का बास निवासी 48 वर्षीय अशोक कुमार मीणा कटी घाटी, अलवर में रात्रि ड्यूटी पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे वे अपनी निजी स्कॉर्पियो से ड्यूटी पूरी कर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जयंती फैक्ट्री के पास वाहन का अचानक टायर फट गया, जिससे गाड़ी संतुलन खो बैठी और तेज रफ्तार में पेड़ से टकरा गई।

हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी भिजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतक अशोक कुमार मीणा के परिवार में पत्नी सहित तीन बच्चे हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। वहीं उनके पिता रामकिशन मीणा विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। इस हादसे के बाद गांव और विभाग में शोक की लहर फैल गई है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *