#एजुकेशन #देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर

अलवर पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव आरोहण ने मचाई धूम ,सफलता की सुनाई कहानी…

स्कूल परिसर में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया , आरोहण थीम पर आयोजित इस आयोजन में 1200 विद्यार्थियों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया , कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिक्षाविद् लता वैद्यनाथन थी। उनको शिक्षा जगत में अनेक पुरस्कारों से नवाजा गया है वर्तमान में ज्ञान भारती स्कूल की डायरेक्टर है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश का भविष्य है। तकनीक और नैतिकता का मूल्य समझकर अपने व्यक्तित्व का निर्माण करें। विद्यालय के कप्तान सार्थक गोयल एवं आराध्या अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया।

खेल कप्तान ने विद्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न खेलों से जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों से परिचित कराया। विंध्याचल सदन एवं हिमालय सदन को चैंपियन हाउस घोषित किया गया। विद्यालय में 20 वर्ष की सेवा हेतु आलो, पूजा, शिल्पी, शबाना, बरखा, पुष्पेंद्र व रविंद्र ओबेरॉय को 25 वर्ष के लिए तथा 30 वर्षों की सेवा हेतु रेनू एवं अंजना को और 40 वर्ष से अपनी सेवा प्रदान करने वाले वंदना चंद्रावत एवं विक्रम भ
को लॉग सर्विस अवार्ड से नवाजा गया।

विद्यालय प्रधानाचार्य प्रदीप नरूका ने वर्ष पर्यंत विद्यालय में होने वाली गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। गुड अर्थ फाउंडेशन स्कूल के अध्यक्ष अर्जुन जोशी ने सभागार को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय सदैव अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान कर उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचने में प्रयासरत रहता है।

सांस्कृतिक संध्या में नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई। जिसमें बुद्धा, एडिसन हैरी पॉटर, ड्रीमर्स, चार्ली चैपलिन, डिजनी, गुरु शिष्य परंपरा, डी गुकेश, अब्दुल कलाम, महादेवी वर्मा, सावित्रीबाई फुले, सुधा मूर्ति रतन टाटा, लता मंगेशकर की सफलता के सोपानों को दर्शाया गया। बच्चों के नृत्य एवं नाटक की अदभुत झलकियां देखकर अभिभावक भाव विभोर हो उठे कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथि गणों एवं अभिभावकों ने कार्यक्रम की तहे दिल से प्रशंसा की।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *