#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

अलवर में मनरेगा बचाओ आंदोलन: कांग्रेस का मिनी सचिवालय के बाहर धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन…

अलवर से बड़ी खबर सामने आई है। मनरेगा योजना के मूल स्वरूप में किए जा रहे बदलावों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मिनी सचिवालय के समीप धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

यह धरना जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत के नेतृत्व में दिया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना में बदलाव कर इसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग को नुकसान होगा।

धरना स्थल पर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता और पार्टी कार्यकर्ता फावड़ा, परात और गैती लेकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “मनरेगा बचाओ” के नारे लगाए और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *