#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर: नाबालिग से गैंगरेप मामले में एक दोषी को आजीवन कारावास, साढ़े 5 लाख जुर्माना; दूसरा आरोपी फरार…

अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अलवर कोर्ट ने एक दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए उस पर साढ़े 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं गैंगरेप का दूसरा आरोपी अब तक फरार है, जिसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

विशिष्ट लोक अभियोजक एडवोकेट पंकज यादव ने बताया कि 9 मार्च 2023 को रामगढ़ थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया गया था। शिकायत में आरोप था कि दो आरोपियों ने एक नाबालिग के साथ गैंगरेप किया, उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता पांच महीने की गर्भवती पाई गई, जिसके बाद उसकी मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत में आरोप साबित हुए। इस पर कोर्ट ने एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा के साथ साढ़े 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही अदालत ने पीड़िता को 2 लाख रुपए का प्रतिकर देने के आदेश भी दिए हैं।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि कम उम्र की बालिका के साथ गैंगरेप करना जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *