#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर: जिंदोली पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

अलवर जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र में जिंदोली पेट्रोल पंप के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार जिंदोली गांव निवासी सुमित स्वामी अपने दोस्त कृष्ण मेघवाल के साथ बाइक से ततारपुर चौराहे से अपने गांव जिंदोली लौट रहा था। जैसे ही वे बेरोज गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि कृष्ण मेघवाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सुमित स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत अलवर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कृष्ण मेघवाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुमित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रैफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक कृष्ण मेघवाल की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसका एक साल का मासूम बच्चा है। वह ततारपुर चौराहे पर दही-बल्ले बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *