8 फरवरी को अलवर में होगा अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाइगर मैराथन का भव्य आयोजन
मैराथन में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा होगें मुख्य अतिथि और उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी होंगी विशेष अतिथि
मैराथन में दुनिया के कई देशों के साथ देशभर से ख्याति प्राप्त धावक लेंगे भाग
अलवर 6 फरवरी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ मिशन, भारत में टाइगर एवं पर्यावरण संरक्षण तथा अलवर के पर्यटन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अलवर में 8 फरवरी 2026 को अलवर सांसद खेल उत्सव के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्तर की ‘अलवर टाइगर मैराथन‘ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दुनिया के कई देशों के साथ देशभर से ख्याति-प्राप्त धावक भाग ले रहे हैं।
केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिर्वतन मंत्री तथा अलवर सांसद श्री भूपद्र यादव ने दुनिया के विभिन्न देशों से अलवर आ रहे ख्यातिनाम खिलाडियों एवं धावकों का अभिनंदन कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाइगर मैराथन का आयोजन अलवरवासियों के लिए गौरव के क्षण लेकर आया है। उन्होंने कहा कि मैराथन के आयोजन से अलवर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभरेगा, यह हमारे पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत के प्रचार और खेलों के मैदान पर एक अमिट छाप छोड़ने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमें ‘फिट है तो हिट है’ का मंत्र दिया है, और अलवर उस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
अलवर टाइगर मैराथन के संयोजक श्री अरुण जैन ने धावकों का स्वागत करते हुए बताया कि अलवर में देश की पहली टाइगर संरक्षण को समर्पित मैराथन का आयोजन गर्व का विषय है। उन्होंने यह विश्वास जताया कि अलवर एक सफल मैराथन कराने के लिए तैयार है और फरवरी 8 को लगभग 18 हजार धावक अलवर में एक साथ दौड़कर इतिहास रचने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की अलवर टाइगर मैराथन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा होंगे और विशेष अतिथि उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी होंगी। उन्होंने कहा कि अलवर 8 फरवरी को विकास और वन संरक्षण की एक अनूठी दौड़ लगाएगा। उन्होंने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा अलवर के लोकप्रिय सांसद श्री भूपेंद्र यादव का इस आयोजन के लिए विशेष धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर वी-शक्ति संस्थापक श्रीमती प्रज्ञा यादव ने धावकों का स्वागत करते हुए कहा कि अलवर अपने सुनहरे भविष्य की ओर 8 फरवरी को यह दौड़ लगाने जा रहा है। मैराथन का 18,500 से अधिक धावक हिस्सा बनेगें। पिछले वर्ष की अपेक्षा यह 100 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। अलवर के सभी लोगों को, विशेषकर अपने मीडिया साथियों को मैं इसके लिए विशेष बधाई देती हूँ। मुझे बहुत खुशी है की करीब 500 दिव्यांगजन पैरा मैराथन में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी और केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के मार्गदर्शन और आशीर्वाद में हम इस मैराथन का आयोजन कर रहे हैं। इस मैराथन से अलवर का चहुंमखी विकास हो सकेगा।
8 फरवरी को अलवर टाइगर मैराथन का यह रहेगा शेड्यूल
अलवर टाइगर मैराथन के संयोजक श्री अरुण जैन ने बताया कि 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन एलिट पुरुष का कॉल टाइम सुबह 5 बजे एवं प्रारंभ समय सुबह 6 बजे प्रताप ऑडिटोरियम के बाहर से रहेगा, 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन एलिट महिला का कॉल टाइम सुबह 5 बजे एवं प्रारंभ समय सुबह 6ः 02 बजे प्रताप ऑडिटोरियम के बाहर से रहेगा, 21.097 किलोमीटर की फोर्स रन (पुरुष एवं महिला) का कॉल टाइम सुबह 5ः20 बजे एवं प्रारंभ समय सुबह 6ः20 बजे प्रताप ऑडिटोरियम के बाहर से रहेगा, 21.097 किलोमीटर की ओपन हाफ मैराथन (पुरुष एवं महिला) का कॉल टाइम सुबह 5ः20 बजे एवं प्रारंभ समय सुबह 6ः25 बजे प्रताप ऑडिटोरियम के बाहर से रहेगा।
इसी प्रकार 10 किलोमीटर की ओपन रन (पुरुष एवं महिला) का कॉल टाइम सुबह 6ः10 बजे एवं प्रारंभ समय सुबह 7ः10 बजे प्रताप ऑडिटोरियम के बाहर से रहेगा, 10 किलोमीटर की कॉरपोरेट रन (पुरुष एवं महिला) का कॉल टाइम सुबह 6ः10 बजे एवं प्रारंभ समय सुबह 7ः15 बजे प्रताप ऑडिटोरियम के बाहर से रहेगा, 5 किलोमीटर की शक्ति रन का कॉल टाइम सुबह 6ः30 बजे एवं प्रारंभ समय सुबह 8 बजे प्रताप ऑडिटोरियम के बाहर से रहेगा तथा 2 किलोमीटर की पैरा रन (व्हीलचेयर) का कॉल टाइम सुबह 7 बजे एवं प्रारंभ समय सुबह 8ः45 बजे प्रताप ऑडिटोरियम के बाहर से रहेगा।
90 लाख रूपये से अधिक रहेगी विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं की ईनामी राशि
अलवर टाइगर मैराथन के संयोजक श्री अरुण जैन ने बताया कि 8 फरवरी को आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की अलवर टाइगर मैराथन में विभिन्न श्रेणियां में विजेताओं को कल 90 लाख 37 हजार 500 की पुरस्कार राशि का वितरण किया जाएगा, ओवरऑल मैराथन फिनिशर (पुरुष) वर्ग में 18 लाख रुपए, ओवरऑल मैराथन फिनिशर महिला वर्ग में 18 लाख रुपए, हाफ मैराथन (पुरुष) वर्ग में 18 लाख 10 हजार रुपए, हाफ मैराथन (महिला) वर्ग में 18 लाख 10 हजार रुपए, फोर्स रन में 4 लाख 20 हजार रुपए, 10 किलोमीटर दौड़ (पुरुष) में 4 लाख 5 हजार रुपए,10 किलोमीटर दौड़ (महिला) में 4 लाख 5 हजार रुपए, 10 किलोमीटर ग्रुप रन में 5 लाख 20 हजार रुपए, 2.5 किलोमीटर व्हीलचेयर रेस में 67 हजार 500 रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप वितरित की जाएगी।
इसी प्रकार 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन एलीट वर्ग (पुरुष एवं महिला) में प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये का होगा, वहीं 21.097 किलोमीटर की ओपन हाफ मैराथन (पुरुष एवं महिला) में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपये का होगा। इसी प्रकार 10 किलोमीटर दौड (ओपन/ कॉरपोरेट, पुरुष एवं महिला) में प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7500 एवं तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपये का होगा, वहीं 5 किलोमीटर शक्ति रन में प्रथम पुरस्कार 5 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3 एवं तृतीय पुरस्कार 2 हजार रुपये का होगा तथा 2 किलोमीटर पैरा रन ( व्हीलचेयर) में प्रथम पुरस्कार 5 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3 एवं तृतीय पुरस्कार 2 हजार रुपये का होगा।
मैराथन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त एथलीट लेंगे भाग
एथलिट्स का संक्षिप्त विवरण
महिला एलीट एथलीट (Female Elite Athletes)
मार्टा हिरपाटो योता – बहरीन
मार्टा हिरपाटो योता, जिनका जन्म 12 मई 1997 को हुआ, इथियोपियाई मूल की बहरीन की मिडिल-डिस्टेंस एथलीट हैं। उन्होंने 800 मीटर और 1500 मीटर स्पर्धाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा की है, जिसमें एशियन गेम्स और वर्ल्ड अंडर-20 चौंपियनशिप में भागीदारी शामिल है। वर्ष 2025 में, उन्होंने मॉन्ट्रियल मैराथन बेनेवा में महिला मैराथन स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया और 2ः37ः08 के समय के साथ रेस पूरी की।
उनका हाफ मैराथन व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 1ः11ः11 है। उन्होंने 2023 के 19वें एशियन गेम्स में बहरीन का प्रतिनिधित्व किया और 1500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
Best Time – 1ः11ः11, उपलब्धि – 19वें एशियन गेम्स 2023 कांस्य पदक
ग्लैडिस चेरोनो किप्रोनो – केन्या
ग्लैडिस चेरोनो केन्या की विश्वस्तरीय लंबी दूरी की धाविका हैं, जो मैराथन और रोड रेसिंग में अपनी उत्कृष्टता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2004 में स्पेन की रोड रेसों से अपने प्रतिस्पर्धी करियर की शुरुआत की। 2005 में उन्होंने मीडिया मैरातोन सांता पोला जीतते हुए 71ः19 मिनट का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय बनाया। उन्होंने ग्रानोलर्स हाफ मैराथन भी जीता।
दिसंबर 2011 में, उन्होंने झुहाई हाफ मैराथन जीतकर एशिया में पदार्पण किया और 2012 में एलीट वर्ग में प्रवेश किया। उसी वर्ष, उन्होंने आरएके हाफ मैराथन और प्राग हाफ मैराथन में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जहाँ उन्होंने 68ः18 मिनट का सर्वश्रेष्ठ समय बनाया। उन्होंने ट्रैक स्पर्धाओं में भी सफलता प्राप्त की और केन्या डिफेंस फोर्सेज चौंपियनशिप में 5000 मीटर और 10,000 मीटर के खिताब जीते।
ग्लैडिस चेरोनो तीन बार बर्लिन मैराथन की चौंपियन रही हैंकृ2015, 2017 और 2018 में। उनका मैराथन का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 2ः18ः11 है, और वे अब तक की सबसे तेज़ महिला मैराथन धाविकाओं में शामिल हैं।
Best Time – 1ः07ः28, उपलब्धि – मिलान हाफ मैराथन 2023 विजेता
जूडी चेरोटिच – केन्या
जूडी चेरोटिच रोड रेसिंग और मध्यम से लंबी दूरी की स्पर्धाओं में विशेषज्ञ हैं। वर्ल्ड एथलेटिक्स के अनुसार, उनके आधिकारिक व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 10 किलोमीटर में 33ः00 मिनट, हाफ मैराथन में 1ः15ः45 और 5 किलोमीटर में 16ः50 हैं।
उन्होंने 27ः57 के समय के साथ महिला वर्ग का खिताब जीता, जो 2014 के बाद का सबसे तेज़ विजयी महिला समय रहा। जूडी चेरोटिच ने 28 सितंबर 2017 को किसुमु में आयोजित उद्घाटन “शैरोन लाइव, रन फॉर रेबीज़” 10 किलोमीटर दौड़ को अत्यधिक गर्मी की परिस्थितियों में जीतकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
Best Time – 1ः12ः22, उपलब्धि – मऊ कंज़र्वेशन हाफ मैराथन 2025 तीसरा स्थान
डेज़ी जेमुटाई रुट्टो – केन्या
डेज़ी जेमुटाई रुट्टो का हाफ मैराथन में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 1ः08ः43 है। वर्ष 2025 में, उन्होंने मासिफ फॉरेस्टियर नुइयेल हाफ मैराथन जीतकर एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज की। वे अपनी संतुलित गति और रेस के अंतिम चरण में मजबूत प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। वे महिला एलीट वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती हैं।
Best Time – 1ः08ः43, उपलब्धि – मासिफ फॉरेस्टियर नुइयेल 2025 विजेता
लेलीसे तेगेग्ने वाकवेया – इथियोपिया
लेलीसे तेगेग्ने वाकवेया का हाफ मैराथन में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 1ः11ः17 है। उन्होंने 2024 में आयोजित गुटेनबर्ग हाफ मैराथन में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। उनके परिणाम यूरोप की एलीट रोड रेसों में निरंतर प्रदर्शन को दर्शाते हैं। वे महिला एलीट वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती हैं।
Best Time – 1ः11ः17, उपलब्धि – गुटेनबर्ग हाफ मैराथन 2024 चौथा स्थान
तादेसे त्सिगे देबाय – इथियोपिया
तादेसे त्सिगे देबाय का हाफ मैराथन में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 1ः11ः47 है। उन्होंने 2025 में आयोजित नानजिंग शियानलिन हाफ मैराथन में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। उनका रेसिंग प्रोफाइल उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निरंतरता को दर्शाता है। वे महिला एलीट वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती हैं।
Best Time – 1ः11ः47, उपलब्धि – नानजिंग शियानलिन 2025 पाँचवाँ स्थान
विवियन जेपकोगेई चेरुइयोट – केन्या
विवियन जेपकोगेई चेरुइयोट का हाफ मैराथन में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 1ः11ः04 है। वर्ष 2025 में, उन्होंने स्ट्रालुगानो हाफ मैराथन जीतकर एक उल्लेखनीय अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज की। उनका प्रदर्शन मजबूत सहनशक्ति और प्रभावी रेस रणनीति को दर्शाता है। वे महिला एलीट वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती हैं।
Best Time – 1ः11ः04, उपलब्धि – स्ट्रालुगानो हाफ मैराथन 2025 विजेता
गेदा सेलामावित तेना – इथियोपिया
गेदा सेलामावित तेना का हाफ मैराथन में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 1ः13ः10 है। उन्होंने 2025 में मलागा हाफ मैराथन में सातवाँ स्थान प्राप्त किया। वे महिला एलीट वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती हैं।
Best Time – 1ः13ः10, उपलब्धि – मलागा हाफ मैराथन 2025 सातवाँ स्थान
डायना वांजा – केन्या
डायना वांजा केन्या की लंबी दूरी की ट्रैक एथलीट हैं। वे 5000 मीटर और 10000 मीटर स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करती हैं। उनका 5000 मीटर व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 15ः52.04 और 10000 मीटर का सर्वश्रेष्ठ समय 35ः15.21 है।
पुरुष एलीट एथलीट (Men Elite Athletes)
साइमन मायवा – केन्या
साइमन मायवा पुरुष एलीट एथलीट हैं।
उन्होंने हाफ मैराथन में 59 मिनट 44 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया है।
वर्ष 2025 में उन्होंने रोम हाफ मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Best Time – 59 मिनट 44 सेकंड, उपलब्धि – रोम हाफ मैराथन 2025, विजेता
अशाग्रे तेसेमा मोकेनिन – इथियोपिया
अशाग्रे तेसेमा मोकेनिन पुरुष एलीट वर्ग के एथलीट हैं।
उन्होंने हाफ मैराथन में 1 घंटा 00 मिनट 56 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया है।
वर्ष 2023 में उन्होंने मैड्रिड हाफ मैराथन में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
Best Time – 1ः00ः56, उपलब्धि – मैड्रिड हाफ मैराथन 2023, तीसरा स्थान
जेनबेरी एरकिहुन गेरबिल – इथियोपिया
जेनबेरी एरकिहुन गेरबिल पुरुष एलीट एथलीट हैं।
उन्होंने हाफ मैराथन में 1 घंटा 00 मिनट 41 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया है।
वर्ष 2022 में उन्होंने बुखारेस्ट हाफ मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Best Time 1ः00ः41, उपलब्धि – बुखारेस्ट हाफ मैराथन 2022, विजेता
जियोफ्री किपकेम्बोई – केन्या
जियोफ्री किपकेम्बोई पुरुष एलीट वर्ग के एथलीट हैं।
उन्होंने हाफ मैराथन में 1 घंटा 01 मिनट 08 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया है।
उन्होंने नैरोबी सिटी मैराथन में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया।
Best Time – 1ः01ः08, उपलब्धि – नैरोबी सिटी मैराथन, पाँचवाँ स्थान
क्लिंटन किबेट मुताई – केन्या
क्लिंटन किबेट मुताई पुरुष एलीट एथलीट हैं।
उन्होंने हाफ मैराथन में 1 घंटा 01 मिनट 13 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया है।
वर्ष 2025 में उन्होंने मऊ कंज़र्वेशन हाफ मैराथन में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
Best Time – 1ः01ः13, उपलब्धि -मऊ कंज़र्वेशन हाफ मैराथन 2025, तीसरा स्थान
शैड्रैक कोरिर किप्येगोन – केन्या
शैड्रैक कोरिर किप्येगोन पुरुष एलीट वर्ग के एथलीट हैं।
उन्होंने हाफ मैराथन में 1 घंटा 01 मिनट 19 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया है।
वर्ष 2025 में उन्होंने मासिफ फॉरेस्टियर नुइयेल हाफ मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Best Time – 1ः01ः19, उपलब्धि – मासिफ फॉरेस्टियर नुइयेल हाफ मैराथन 2025, विजेता
केनेडी किप्रोप चेलिमो – केन्या
केनेडी किप्रोप चेलिमो पुरुष एलीट एथलीट हैं।
उन्होंने हाफ मैराथन में 1 घंटा 02 मिनट 18 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया है।
वर्ष 2025 में उन्होंने हालोंग बे मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Best Time – 1ः02ः18, उपलब्धि – हालोंग बे मैराथन 2025, विजेता