#खेल #देश दुनिया #पॉलिटिक्स #बिजनेस #मनोरंजन #राज्य-शहर #लाइफस्टाइल #सोशल #हेल्थ न्यूज़

अलवर में 8 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय टाइगर मैराथन, 18 हजार से ज्यादा धावक भरेंगे जोशफिट इंडिया, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने का मेगा आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मिशन, टाइगर एवं पर्यावरण संरक्षण तथा अलवर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से 8 फरवरी 2026 को अलवर टाइगर मैराथन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अलवर सांसद खेल उत्सव के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के हजारों धावक हिस्सा लेंगे। जिले में इस ऐतिहासिक खेल आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

भूपेंद्र यादव बोले— अलवर के लिए गर्व का विषय

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने अंतरराष्ट्रीय धावकों का स्वागत करते हुए कहा कि यह मैराथन अलवर के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन से खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही अलवर की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर और पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त होगी। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के “फिट है तो हिट है” संदेश को जमीन पर उतारने की दिशा में अहम कदम है।

oplus 1024

टाइगर संरक्षण को समर्पित देश की पहली मैराथन

मैराथन के संयोजक अरुण जैन ने बताया कि यह भारत की पहली ऐसी मैराथन है जो विशेष रूप से टाइगर संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को समर्पित है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 18 हजार से अधिक धावक पंजीकरण करा चुके हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आयोजन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि तथा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

पैरा मैराथन में 500 दिव्यांगजन दिखाएंगे दम

वी-शक्ति की संस्थापक प्रज्ञा यादव ने बताया कि इस बार धावकों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी हो गई है। खास बात यह है कि करीब 500 दिव्यांगजन पैरा मैराथन में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और खेलों में समावेशिता को बढ़ावा मिलेगा।

  • सुबह 6 बजे से प्रताप ऑडिटोरियम से शुरू होंगी दौड़
  • आयोजकों के अनुसार सभी प्रतियोगिताएं प्रताप ऑडिटोरियम से सुबह 6 बजे शुरू होंगी। मैराथन में
  • 21.097 किमी हाफ मैराथन
  • 10 किमी ओपन रन
  • कॉरपोरेट रन
  • 5 किमी शक्ति रन
  • 2 किमी पैरा रन
    जैसी विभिन्न श्रेणियां शामिल होंगी। प्रतिभागियों को निर्धारित कॉल-टाइम के अनुसार रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

90 लाख से अधिक की इनामी राशि, विजेताओं को मिलेगा बड़ा सम्मान

मैराथन के विजेताओं को कुल 90 लाख 37 हजार 500 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। ओवरऑल पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को 18-18 लाख रुपये तक का इनाम मिलेगा। इसके अलावा सभी श्रेणियों में अलग-अलग आकर्षक पुरस्कार तय किए गए हैं, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और प्रतिस्पर्धा का स्तर ऊंचा रहेगा।

केन्या, इथियोपिया सहित कई देशों के एलीट एथलीट होंगे शामिल

मैराथन में केन्या, इथियोपिया और बहरीन सहित कई देशों के अंतरराष्ट्रीय धावक हिस्सा लेंगे। महिला वर्ग में मार्टा हिरपाटो योता, ग्लैडिस चेरोनो, डेज़ी जेमुटाई रुट्टो और विवियन चेरुइयोट जैसी नामचीन एथलीट दौड़ेंगी। वहीं पुरुष वर्ग में साइमन मायवा, अशाग्रे तेसेमा मोकेनिन, जेनबेरी गेरबिल और जियोफ्री किपकेम्बोई अपनी रफ्तार दिखाएंगे।

खेल, फिटनेस और पर्यटन का संगम बनेगा अलवर

आयोजकों का कहना है कि अलवर टाइगर मैराथन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास का साझा मंच है। इससे युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अलवर को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *