#देश दुनिया #राज्य-शहर #लाइफस्टाइल #सोशल #हेल्थ न्यूज़

अलवर में इनफर्टिलिटी पर सेमिनार: महिलाओं के स्वास्थ्य और फर्टिलिटी में नई तकनीकों पर हुई चर्चा

अलवर के एक निजी होटल में इनफर्टिलिटी (बांझपन) विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन Indira IVF द्वारा अलवर गायनी सोसाइटी और OBS अवर के सहयोग से किया गया।

सेमिनार में विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिलाओं के स्वास्थ्य और प्रजनन प्रक्रिया में आए आधुनिक तकनीकी बदलावों पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर एओजीएस की अध्यक्ष डॉ. आभा सपड़ा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गायनी सोसाइटी द्वारा “अलवरकॉन 2026” का आयोजन किया गया है। सेमिनार का मुख्य विषय “Innovation & Insights in Reproductive Medicine and Fertility” रहा, जबकि इस वर्ष का फोकस थीम “Bridging Gaps in Women’s Health” रही।

कार्यक्रम में Indira IVF सेंटर जयपुर से आईं डॉ. तनु बत्रा सहित डॉ. विपिन चंद्रा, डॉ. चारु जौहरी और डॉ. महिमा अग्रवाल ने अपने विचार साझा किए और प्रजनन चिकित्सा से जुड़ी नई तकनीकों व उपचार विधियों की जानकारी दी।

सेमिनार में डॉक्टरों ने महिलाओं में बढ़ती इनफर्टिलिटी की समस्या, समय पर जांच और आधुनिक इलाज की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *