अलवर: भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान ने गीता जयंती महोत्सव मनाने का लिया निर्णय
अलवर, 28 नवंबर 2025 —
भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान की ओर से गीता जयंती महोत्सव मनाने का निर्णय शुक्रवार को आयोजित बैठक में लिया गया। यह बैठक स्वामी विवेकानंद स्मारक पर आयोजित की गई, जहां संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामकृष्ण गोस्वामी ने गीता में श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए उपदेशों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान इन प्रमुख बिंदुओं पर सारगर्भित विचार-विमर्श हुआ—
मैं कौन हूं और मेरे जीवन का परम लक्ष्य (धर्म) क्या है?
धर्म का वैज्ञानिक तत्त्व-दर्शन कैसे संभव है?
परमात्मा कौन है और उससे मनुष्य का संबंध क्या है?
गौरवशाली एवं सार्थक मानव जीवन का आधार क्या है?
योगेश्वर श्री कृष्ण के अनुसार मानव एवं विश्व कल्याण की विधि क्या है?
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक अशोक मित्तल द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के जिलाध्यक्ष राजेश जोशी ने की।
इस बैठक में दिलीप गोयल (भारत विकास परिषद), राकेश गुप्ता (पूर्व प्रिंसिपल), पंडित कमलनयन शर्मा, पुजारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र आचार्य, करणी माता समिति के संरक्षक गोरधन लाल खेमानी, विष्णु शर्मा (रीडर), अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के सेवादार महेश मुद्गल, बाला किला रघुनाथ मंदिर के संरक्षक बाबूलाल तथा धोली माता मंदिर के महंत भारत शर्मा आदि शामिल रहे ।
बैठक के समापन पर जिलाध्यक्ष राजेश जोशी ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।