#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर: बैंक कर्मचारियों की फेक फोटो लगाकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार…

अलवर सदर थाना पुलिस ने साइबर संग्राम अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी करने वाले चार सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सोशल मीडिया पर बैंक कर्मचारियों की फर्जी तस्वीरें लगाकर लोगों को भारी मुनाफे का लालच देते थे और फिर कॉल व व्हाट्सऐप चैट के जरिए संपर्क कर उनसे ऑनलाइन ठगी कर लेते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, तीन फर्जी सिम और एक कार भी बरामद की है।
एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि गैंग सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर लोगों को निवेश और फायदे का झांसा देता था, जिसके बाद वे दर्जनों लोगों को ठगी का शिकार बना चुके थे।

थाना प्रभारी विजय कुमार चंदेल के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में नफीश पुत्र याकुब, इरशाद पुत्र सुब्बा खान, आसिफ पुत्र बाघोड़ा—तीनों निवासी थाना किशनगढ़बास—और सम्मू वसीम पुत्र ईशाक शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ठगी के नेटवर्क की और कड़ियों की जांच कर रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *