#देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर जिला अस्पताल के आईसीयू बाथरूम की छत से मसाला, बड़ा हादसा टला — मरीज किए शिफ्ट….

अलवर जिला अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में उस समय हड़कंप मच गया, जब आईसीयू से जुड़े बाथरूम की छत के लेंटर के नीचे का चूना अचानक गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय बाथरूम के अंदर न तो कोई मरीज था और न ही स्टाफ, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंच गया। एहतियातन मेडिकल आईसीयू में भर्ती सभी मरीजों को तुरंत दूसरी आईसीयू में सुरक्षित रूप से शिफ्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि छत पहले ठीक हालत में दिखाई दे रही थी, ऐसे में अचानक चूना गिरने की घटना से सभी हैरान हैं।

अस्पताल प्रशासन ने पूरे क्षेत्र की जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *