#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर: दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर केन्ट्रा और बस की टक्कर, चालक की मौत; दो घायल

अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में रविवार तड़के दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर केन्ट्रा और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा एक्सप्रेस-वे के चैनेज नंबर 147.7 पर हुआ, जिसमें केन्ट्रा चालक आसिफ (निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में सलमान और बिलाल घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। तीनों ही यात्री अमरोहा के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में घना कोहरा दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अलवर भी स्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात बहाल कराया तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *