अलवर-दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नई नवेली दंपती गंभीर रूप से घायल…
अलवर-दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शीतल क्षेत्र के पास उस समय हुआ जब दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही कार ने आगे चल रहे कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी।
सूचना मिलते ही बड़ौदामेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत बड़ौदा मेव अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
घायल पति अभिषेक अपनी पत्नी कामनी को दिल्ली से लेकर कोटा लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 10 फरवरी को ही हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद हुए इस हादसे से परिवार में चिंता का माहौल है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है