#देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर में कैफे कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने बताया हार्ट अटैक कारण

अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत सिंह सर्किल स्थित एक कैफे पर काम करने वाले पश्चिम बंगाल निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के पति राजपुर बेलगाछी गांव निवासी 20 वर्षीय परमेश्वर सरकार के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परमेश्वर करीब एक माह पहले ही रोजगार की तलाश में अलवर आया था और भगत सिंह सर्किल स्थित स्पोर्ट्स कैफे पर काम कर रहा था। 8 दिसंबर को ड्यूटी के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद कैफे संचालक और साथी कर्मचारी उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों के अलवर पहुंचने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि परमेश्वर अपने परिवार का मुख्य सहारा था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में एक छोटा भाई है, जो पश्चिम बंगाल में रहकर छोटे-मोटे काम कर परिवार का पालन-पोषण करता है। युवक की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *