#देश दुनिया #राज्य-शहर

बुर्जा बाईपास पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दिव्यांग युवक की मौत, साथी घायल…

अलवर के सदर थाना क्षेत्र में बुर्जा बाईपास के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय दिव्यांग युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजुकी गांव निवासी राजेश कुमार प्रजापत, जो रूपबास में ई-मित्र ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था, अपने चचेरे भाई सुरेंद्र प्रजापत के साथ किसी कार्य से बुर्जा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बुर्जा बाईपास पर तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनके तीन पहिया दिव्यांग वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र को हल्की चोटें आईं। घायल सुरेंद्र को सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

मृतक राजेश कुमार अविवाहित था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। परिवार में उसका एक छोटा भाई है, जो मजदूरी कर घर का सहारा बना हुआ है। हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com
बुर्जा बाईपास पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दिव्यांग युवक की मौत, साथी घायल…

O Romeo Review In Hindi: बदले की

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *