#Uncategorized #क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर के बनिया का बाग में नशे में धुत युवक ने अपने ही घर में लगाई आग, हजारों का नुकसान…

अलवर जिले के अलवर शहर स्थित अरावली विहार थाना क्षेत्र के बनिया का बाग इलाके से बड़ी घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया।

आग लगने से घर में रखा फ्रिज, सोफा, एलईडी टीवी, कपड़े, बिस्तर, जरूरी दस्तावेज समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में पीड़ित परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और आग लगाने वाले व्यक्ति राजेश सैन, निवासी बनिया का बाग, को हिरासत में ले लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आग लगाने के कारणों की जांच की जा रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *