#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

चलती कार बनी आग का गोला! आलमपुर चौराहे पर बड़ा हादसा टला, पूरा परिवार बाल-बाल बचा…

खैरथल-तिजारा जिले के कोटकासिम क्षेत्र स्थित आलमपुर गांव से बड़ी खबर सामने आई है।

भगाना गांव निवासी कुलदीप अपनी बीमार संतानों को इलाज के लिए खैरथल ले जा रहे थे। कार में उनके साथ पत्नी, दो अन्य महिलाएं और दो बच्चे सवार थे।

जैसे ही कार आलमपुर चौराहे पर पहुंची, अचानक कार के बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया। हालात की गंभीरता को भांपते हुए कुलदीप ने तुरंत गाड़ी रोकी और सूझबूझ दिखाते हुए सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कुछ ही पलों में कार में भीषण आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *